हत्या के 25 दिन बाद रिलीज़ हुआ सिद्धू मूसेवाला का नया गाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनका पहला गाना 23 जून की शाम रिलीज़ हुआ है। उनका लेटेस्ट गाना एसवाईएल है। गाना शाम 6 बजे रिलीज हुआ है। बता दें इस गाने में सिद्धू मूसेवाला के माध्यम से यह कहा कि पंजाब के पास किसी को देने के लिए पानी नहीं है। वहीं जेल में बंद सजा भुगत चुके सिखों के रिहाई के मुद्दे को भी छुआ है।
