भारत को हराकर न्यूजीलैंड बनीं टेस्ट चैंपियन चैंपियनशिप गदा के साथ मिले करोड़ों रुपये
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
टीम इंडिया आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड को टेस्ट चैंपियनशिप गदा के साथ 16 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। वहीं, उपविजेता टीम भारत को 5.86 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई। तीसरे स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया को 4.5 लाख डॉलर, चौथे स्थान पर रहने वाले इंग्लैंड को 3.5 लाख डॉलर मिले। वर्षाबाधित इस खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया।
