x

हैरी पॉटर की लेखिका जेके रॉलिंग को मिली हत्या की धमकी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हमले के बाद हैरी पॉटर उपन्यास की लेखिका जेके राउलिंग को भी जान से मारने की धमकी मिली। उनको यह धमकी रुश्दी के समर्थन में एक ट्वीट करने के बाद मिली। उनके ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा, "चिंता मत करिए। अगला नंबर आपका है।" उन्होंने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। इस धमकी के बाद उनके समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट किया।