निकितिन धीर और कृतिका सेंगर जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल निकितिन धीर और कृतिका सेंगर जल्द माता-पिता बनेंगे। चेन्नई एक्सप्रेस फेम एक्टर और झांसी की रानी फेम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की जिसके बाद उनके दोस्त और फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों ने सात साल पहले शादी की और अब दोनों अपनी जिंदगी के इस अगले और मुश्किल पढ़ाव के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं।
