आज है 'अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया' एक्ट्रेस निम्मी की जन्मतिथि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुजरे दौर की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी की आज जन्मतिथि है। 18 फरवरी 1933 को जन्मीं निम्मी की गिनती स्टार अभिनेत्रियों में होती थी। निम्मी ने दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर तक के साथ काम किया और कई सुपरहिट फिल्में दीं। उस दौर में हर बड़ा अभिनेता निम्मी के साथ फिल्म करने के लिए बेताब रहता था। बता दें पहली भारतीय रंगीन फिल्म में भी निम्मी ही नजर आई थीं।
