पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगी नीना गुप्ता और कल्कि, अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड अदाकारा नीना गुप्ता अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ कल्कि कोचलिन भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका है जब ये दोनों अदाकाराएं किसी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में पर्दे पर साथ नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म को 'गोल्डफिश' नाम दिया गया है। फिल्म का निर्देशन पुशन कृपलानी कर रहे हैं।