x

सलमान खान के फार्महाउस पर निसर्ग ने मचाई तबाही, वीडियो हुआ वायरल

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: shortpedia

हालिया आए चक्रवाती तूफान निसर्ग ने महाराष्ट्र में तबाही मचा दी है। इतना ही नहीं इस तूफान ने सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर भी तबाही मचाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज को एक्ट्रेस यूलिया वंतूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं वीडियो में तेज हवाओं के साथ ताबड़तोड़ बारिश और टूटे हुए पेड़ साफ दिख रहे हैं। बता दें कि फार्महाउस पर पिछले दो महीने से यूलिया, जैकलिन और सलमान रुके हुए हैं।