'KBC 13' के लिए नितेश तिवारी ने बनाई तीन भागों की शॉर्ट फिल्म,
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
टीवी पर 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन का प्रमोशन करने के लिए इस बार नया तरीका अपनाया गया है। फिल्ममेकर नितेश तिवारी जो इस शो के लेखक और निर्देशक हैं, उन्होंने इसके लिए एक शॉर्ट फिल्म बनाई है, जिसे तीन हिस्सों में दिखाया जाएगा। मेकर्स इस शॉर्ट फिल्म के जरिए सोशल मीडिया पर शो की पब्लिसिटी करेंगे। शॉर्ट फिल्म के पहले हिस्से की झलक सामने आ गई है।