दो साल लिव-इन में रहने के बाद एक्ट्रेस नीति टेलर ने की शादी, सामने आईं तस्वीरें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
टीवी सीरियल 'इश्कबाज' की अभिनेत्री नीति टेलर ने ब्वॉयफ्रेंड परीक्षित बावा संग शादी रचाई। 13 अगस्त को दोनों ने शादी की। तस्वीरें हालांकि अब सामने आईं हैं। शादी में परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे। परीक्षित एक आर्मी ऑफिसर हैं। शादी से पहले दोनों दो साल तक लिव-इन में रहे थे। नीति ने सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो शेयर करके लिखा- 'मिस से मिसेज तक का सफर पूरा हुआ।'
