नीति टेलर बोलीं- परिवार को भेजी गई अश्लील तस्वीरें, जासूसी के लिए गार्ड को पैसे तक दिए गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कैसी है यारियां, इश्कबाज जैसे टीवी शो का हिस्सा रही अभिनेत्री नीति टेलर ने खुलासा किया कि उनके घर कौन आता-जाता है? इस बात का पता लगाने के लिए उनके गार्ड को पैसे तक दिए गए। नीति ने लिखा- कई सालों से ट्रोल हो रही हूं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होती हैं। तस्वीरों को बदलकर अश्लील किया गया और परिवार को भेजी गई। कोई पोस्ट डालने से पहले 50 बार सोचना पड़ता है।
