धोखाधड़ी मामले में फिल्म पैडमैन की प्रोड्यूसर 5 दिन से हैं सलाखों के पीछे, नहीं मिल रही जमानत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: you tube
फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा 32 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पिछले 5 दिनों से जेल की हवा खा रही हैं. इस केस की सुनवाई शनिवार को होनी है.वहीं प्रेरणा के वकील ने कहा कि उन पर एक से अधिक धोखाधड़ी के केस दर्ज है,जिसकी वजह से कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से मना कर दिया है.बता दें कि जून 2018 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वासु भगनानी ने प्रेरणा के खिलाफ गैर कानूनी तरीके से फिल्म केदारनाथ के राइट्स रोनी स्क्रूवाला को बेच जाने के मामले में FIR दर्ज कराई थी.
