विक्की-कैटरीना की शादी में मोबाइल की मनाही, राजस्थान के आलीशान रिजॉर्ट में होगी शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शादी करने वाले हैं। हालांकि इस पर अभी तक विक्की, कैटरीना और उनके परिवारों ने चुप्पी साधी हुई है। अब दोनों की शादी से जुड़ा एक बड़ा नियम सामने आया है। इस नियम को दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ शादी में आने वाले मेहमानों को भी फॉलो करना होगा। नियम है कि वेन्यू में कोई भी गेस्ट मोबाइल फोन लेकर नहीं आएगा।
