मध्य प्रदेश में नई गाइडलाइन्स जारी, शादी में दस-दस लोग, धार्मिक स्थल पर त्योहार मनाने की मनाही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना प्रसार के मद्देनजर मध्य प्रदेश में नई गाइडलाइन्स जारी हुई। जिसके मुताबिक, सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा स्थापित करने, त्योहार मनाने की अनुमति नहीं होगी। जिन कॉलोनी, मोहल्लों में अधिक संक्रमण है, वहां लॉकडाउन हो सकता है। धार्मिक स्थलों पर पांच से अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। शादी, सगाई आदि में दोनों पक्षों के दस-दस व्यक्तियों से अधिक सम्मिलित नहीं होंगे। वहीं जन्मदिन आदि उत्सवों में भी 10 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं होंगे।
