कंगना को राहत नहीं, पासपोर्ट रिन्यूअल मामले में 25 जून तक टली सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कंगना को पासपोर्ट रिन्यूअल मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी। दरअसल, नफरत भरे ट्वीट के लिए कंगना के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में देशद्रोह के आधार पर एफआईआर दर्ज है। अब फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए कंगना को बुडापेस्ट जाना है, लेकिन पासपोर्ट विभाग ने इसी एफआईआर के कारण उनका पासपोर्ट रीन्यू करने पर आपत्ति जाहिर की है।
