बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता और रूस-यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन को नोबेल शांति पुरस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। नोबेल समिति ने बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को #NobelPeacePrize से सम्मानित किया है। #NobelPeacePrize पुरस्कार विजेता अपने देश में नागरिक समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कई वर्षों तक सत्ता की आलोचना करने और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के अधिकार को बढ़ावा दिया है।
