डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के विनर बने नोबिजित नारजारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
टीवी के रिऐलिटी शो डांस इंडिया डांस के पांचवे सीजन का रिजल्ट आ चुका है। इस सीजन के विजेता असम के नोबोजित नारजारी को चुना गया है। नोबोजित को ट्राफी के साथ-साथ दस लाख का नगद पुरस्कार भी मिला। अप्पन फर्स्ट रनर अप और आध्याश्री सेकंड रनर अप रही। बता दें कि नोबोजित ने शो के शुरूआत से ही अपने डांस से दर्शकों और जजेस को काफी इंप्रेस किया था।