नोरा फतेही हुईं कोरोना संक्रमित, खुद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
नोरा के मैनेजर की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि नोरा 28 दिसंबर को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गईं और अभी वे आइसोलेशन में हैं। नोरा ने भी सोशल मीडिया पर लिखा- 'मैं फिलहाल कोविड से लड़ रही हूं। मैं कुछ दिनों से डॉक्टर की देखरेख में बिस्तर पर हूं। दोस्तों सुरक्षित रहिए और मास्क जरूर पहनें। ये काफी तेजी से फैल रहा है।'
