'सत्यमेव जयते 2' से नोरा फतेही का 'कुसू-कुसू' गाना जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' से नोरा फतेही का 'कुसू-कुसू' गाना रिलीज़ हुआ। गाने को जारा खान और देव नेगी ने गाया है और गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। बता दें कि इससे पहले नोरा फतेही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नज़र आई थीं। गाने का वीडियो 'सत्यमेव जयते 2' में दिखेगा, जो 26 नवंबर को सिनेमाघरों में लगेगी।
