Bhuj के मोशन पोस्टर की शूटिंग के दौरान नोरा फतेही के चेहरे पर लगी चोट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: FPJ
'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नोरा फतेही बेहद दमदार रोल में पहली बार पर्दे पर दिखेंगी। हीना रहमान के रूप में नोरा फतेही का लुक मोशन पोस्टर के जरिए सामने आया। लेकिन इस मोशन पोस्टर की शूटिंग के दौरान नोरा फतेही के चेहरे पर असलियत में चोट भी लगी। दरअसल, शूटिंग के दौरान उनके सह-अभिनेता ने गलती से उनके चेहरे पर बंदूक फेंक दी। जिससे चोटिल होने के बावजूद नोरा ने शूटिंग पूरी की।
