नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ था हैक, अभिनेत्री ने शेयर की जानकारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
नोरा फतेही ग्लैमर जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। शुक्रवार को ऐसी खबरें आई थीं कि नोरा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। अब अभिनेत्री ने बताया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था, जिसके चलते उन्हें अपना अकाउंट डिलीट करना पड़ा। नोरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस संबंध में जानकारी दी है।