नोरा के डांस नंबर 'दिलबर' ने रचा कीर्तिमान, 100 करोड़ व्यूज के साथ बनाया रिकॉर्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
नोरा फतेही अपनी डांस और अदाओं के जरिए फिल्म प्रशंसकों को प्रभावित कर लेती हैं। कई फिल्मों में उनका डांस नंबर सुपर हिट साबित हो चुका है। अब वह अपने डांस नंबर के गाने 'दिलबर' को लेकर सुर्खियों में छायी हुई हैं। नोरा का डांस नंबर 'दिलबर' ने यूट्यूब पर 100 करोड़ के व्यूअरशिप को पार कर लिया है। अपने गाने में व्यूअरशिप को लेकर वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली अफ्रीकी-अरब महिला कलाकार बनी हैं।