फातिमा बेगम नहीं, दुर्गाबाई कामत थीं पहली महिला कलाकार, इंटरनेट पर मौजूद जानकारी गलत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की श्रद्धांजलि सभा में खुलासा हुआ कि उनकी परदादी ही भारतीय सिनेमा की पहली महिला स्टार थीं। जिनका नाम दुर्गाबाई कामत था। दादा साहेब फाल्के ने फिल्म 'मोहिनी भस्मासुर' में उन्हें ब्रेक दिया और फिल्म नवंबर 1913 में आई। लेकिन इंटरनेट पर पहली महिला कलाकार 'फातिमा बेगम' को बताया जाता है। जिन्होंने 1922 में साइलेंट फिल्म 'वीर अभिमन्यु' के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था।
