सुष्मिता सेन नहीं, रवीना टंडन थीं 'आर्या' के लिए पहली पसंद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सुष्मिता सेन की सीरीज 'आर्या' को काफी पसंद किया गया था। हाल में सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है। 'आर्या 2' में भी सुष्मिता के अभिनय को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब इस सीरीज को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो 'आर्या' के लिए' सुष्मिता नहीं, बल्कि दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन पहली पसंद थीं। यह सीरीज पहले रवीना को ऑफर की गई थी, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।