ऐश्वर्या राय बच्चन को भूमि कर बकाया मामले में नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
ऐश्वर्या राय बच्चन को नासिक के सिन्नर तहसीलदार ने एक नोटिस भेजा है। दरअसल, सिन्नर के आडवाडी इलाके में ऐश्वर्या ने पवन चक्की लगाने के लिए जमीन खरीदी थी, जिसका एक साल का टैक्स करीब 22 हजार रुपए बकाया है। नोटिस में एक्ट्रेस को मार्च के आखिर तक बकाया टैक्स भरने का निर्देश दिया गया है। ऐश्वर्या राय सहित 1200 लोगों ने अब तक भूमि कर अदा नहीं किया है।
