अब एक दुकानदार ने राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी और ठगी का मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अब अहमदाबाद के एक दुकानदार ने धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाते हुए राज कुंद्रा की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दुकानदार ने कुंद्रा की कंपनी पर आरोप लगाया कि ऑनलाइन क्रिकेट स्किल-बेस्ड गेम का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने को लेकर उससे करीब 3 लाख रुपये ठगे गए। दुकानदार हीरेन परमार की शिकायत पर पुलिस अब कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी करने के मामले की भी जांच कर रही है।
