अब केंद्रीय जांच टीम करेगी आर्यन मामले की जांच, वानखेड़े रहेंगे टीम में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian express
आर्यन खान ड्रग मामले की जांच अब एनसीबी की मुंबई टीम के बजाय केंद्रीय टीम करेगी। केंद्रीय टीम का नेतृत्व एनसीबी के अधिकारी संजय सिंह करेंगे। गौरतलब है कि अब तक यह जांच एनसीबी मुंबई के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े कर रहे थे। हालांकि, वानखेड़े समेत उनकी जांच टीम के सभी अधिकारी अब भी इन मामलों से जुड़े रहेंगे, लेकिन अब वे आईपीएस संजय सिंह के निर्देशों का पालन करेंगे।
