ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए 'केजीएफ 2' मेकर्स ने की इतने करोड़ों में डील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
कन्नड़ अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ 2' आए दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 14 अप्रैल को रिलीज़ हुई फिल्म ने हर दिन कोई-ना-कोई रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 'केजीएफ 2' के ओटीटी राइट्स को रिकॉर्ड अमाउंट पर एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ख़रीद लिया है। फिल्म के ओटीटी राइट्स 320 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। फिल्म 27 मई के बाद से ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
