अब इस दिन सामने आएगी जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक पार्ट वन'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
जॉन अब्राहम और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'अटैक पार्ट वन' अब 1 अप्रैल 2022 को आएगी। दो बार पहले भी फिल्म अटैक की रिलीज डेट सामने आ चुकी है लेकिन कोरोना के चलते हर बार फिल्म रिलीज को टाल दिया गया। इस फिल्म में जॉन और रकुल प्रीत के साथ जैकलीन भी दिखाई देंगी। फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर ओरिएंट वेंचर है। इसकी कहानी रेंजर ऑफिसर द्वारा किए गए मिशन पर आधारित है।
