अब मार्वल के इस सुपरहीरो के साथ प्रियंका चोपड़ा आएंगी नजर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वह एक बार फिर से हॉलीवुड फिल्म में एक्शन करती दिखाई देंगी। प्रियंका हॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज और मशहूर अभिनेता एंथोनी मैकी के साथ इस बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। अंग्रेजी वेबसाइट डैडलाइन्स के अनुसार एंथोनी मैकी और प्रियंका अमेजन प्राइम वीडियो के प्रोजेक्ट एंडिंग थिंग्स में नजर आयेंगे।
