अब रेखा का सिक्योरिटी गार्ड मिला कोरोना पॉजीटिव, BMC ने सील किया बंगला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zeenews
कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। हर दिन इसकी चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ रही है। आम लोग ही नहीं, बल्कि सितारे और उनसे जुड़े लोग भी इस महामारी से बच नहीं पा रहे हैं। अब खबर आई है कि बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा के घर का सिक्योरिटी गार्ड भी अब कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। इस बात की पुष्टि होते ही BMC ने रेखा के बंगले के सील कर दिया है।