अब राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी मामले की जांच करेगी एसआईटी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्म रैकेट की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी का नेतृत्व एसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे और क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे। अब तक पॉर्नोग्राफी को लेकर तीन अलग-अलग एफआईआर, और अनेक पीड़ितों की शिकायतें दर्ज हुईं। एडल्ट कंटेंट से जुड़े केस में राज कुंद्रा मुख्य आरोपी हैं। पुलिस उन्हें ही पोर्न फिल्मों का सरगना मान रही है।
