अब इस एक्ट्रेस ने लगाया असित मोदी पर शोषण और बकाया न देने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री के बाद अब एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर शोषण के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर्स उनका बकाया पैसा नहीं दे रहे हैं। बकौल मोनिका, "उन्होंने मुझसे बॉन्ड साइन कराया यह कहकर कि पेपर साइन करो कि तुम मीडिया में नहीं जाओगी। उन्होंने कहा, ऐसा करोगी तो तुम्हारी बकाया राशि मिल जाएगी, नहीं तो भूल जाओ पैसे"।
