अब ओटीटी पर ही रिलीज़ होगी विद्युत जामवाल की ये फिल्म, रिलीज़ डेट सामने आना बाकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bhaskar Live
जी स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सनक- होप अंडर सीज़' अब ओटीटी पर रिलीज़ होगी। फिल्म में विद्युत जामवाल दिखेंगे। डिज्नी इंडिया के ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ये फिल्म आएगी। बतौर हीरो विद्युत जामवाल 14 महीनों में चौथी फिल्म के साथ ओटीटी पर दस्तक देंगे। दरअसल, 'बैलबॉटम', 'चेहरे' और 'थलाइवी' जैसी फिल्मों का थियेटर्स में हाल देखकर ही फिल्म निर्माताओं ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज़ करने का सोचा है।
