सिया कक्कड़ के बाद अब टिकटॉक स्टार संध्या चौहान ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते दिनों दिल्ली की टिकटॉक स्टार सिया कक्क्ड़ ने खुदकुशी की थी। अब एक और टिकटॉक स्टार संध्या चौहान ने खुदकुशी की। खुदकुशी की वजह साफ नही हैं। हालांकि संध्या के डिप्रेशन में होने की खबरें हैं। वो टिकटॉक बैन होने से अवसाद में थीं। संध्या की बॉडी सबसे पहले कजिन ने देखी। आनन फानन में संध्या को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
