'बुल्ली बाई' के बाद अब 'सुल्ली डील्स' ऐप का क्रिएटर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
'बुल्ली बाई' ऐप के बाद दिल्ली पुलिस ने अब 'सुल्ली डील्स' ऐप के क्रिएटर को भी गिरफ्तार कर लिया है। 25 वर्षीय आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटजिक ऑपरेशन्स (IFSO) टीम ने ठाकुर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए उसे पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया है। ठाकुर इंदौर के न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप का रहने वाला है और उसने IPS एकेडमी से BCA किया है।