रवि तेजा की पैन इंडियन फिल्म 'टाइगर नागेस्वर राव' में नुपुर सेनन की एंट्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तेलुगू सुपरस्टार रवि तेजा की पैन इंडियन फिल्म 'टाइगर नागेस्वर राव' में अब नुपुर सेनन दिखेंगी। नुपुर ने हालिया ये फिल्म साइन की है। ये जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। फिल्म को वामसी डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'टाइगर नागेस्वर राव' पांच भाषा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ होगी।
