x

नुसरत भरूचा 'जनहित में जारी' की शूटिंग के दौरान चोटिल, डॉक्टर्स ने दी ये सलाह

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Bhaskar Hindi

फिल्म 'जनहित में जारी' के होली सॉन्ग की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस नुसरत भरूचा पैर में मोच आई। शुरुआत में नुसरत को लगा कि वह ब्रेक लेकर शूटिंग जारी रखेंगी, क्योंकि काफी सारे क्रू मेंबर्स इसका हिस्सा थे, लेकिन चेकअप और एक्स-रे के बाद डॉक्टर ने नुसरत को आराम देने की सलाह दी। नुसरत को डॉक्टर ने सख्ती से पैर को आराम देने के लिए कहा, इसलिए शूट होल्ड हुआ।