संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकती हैं नुसरत भरूचा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेत्री नुसरत भरूचा के पास इन दिनों फिल्मों की कमी नहीं है। उनके पास फिलहाल एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। अब एक और फिल्म उनके खाते से जुड़ने जा रही है। सुनने में आ रहा है कि नुसरत अब बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ अभिनय की पारी शुरू कर सकती हैं। अब यह खबर सुन उनके प्रशंसक बेशक फूले नहीं समाएंगे।