बेलमकोंडा श्रीनिवास अभिनीत 'छत्रपति' की हिन्दी रीमेक में नजर आएंगी नुसरत भरूचा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
प्रभास अभिनीत एसएस राजमौली की फिल्म 'छत्रपति' की हिन्दी रीमेक के प्रोजेक्ट पर काफी समय से काम चल रहा है। 'छत्रपति' में प्रभास को मुख्य भूमिका में देखा गया था और यह फिल्म सफल रही थी। 'छत्रपति' की हिन्दी रीमेक से साउथ स्टार बेलमकोंडा श्रीनिवास हिन्दी फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म में नुसरत भरूचा भी नजर आएंगी। फिल्म में वह फीमेल लीड किरदार निभाएंगी।