नुसरत भरूचा ने शुरू की फिल्म 'जनहित में जारी' की शूटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
नुसरत भरूचा ने अगली फिल्म 'जनहित में जारी' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में उनके अलावा अनुद ढाका, अन्नू कपूर, पारितोष त्रिपाठी दिखेंगे। फिल्म प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। शूटिंग मध्य प्रदेश के चंदेरी में चल रही है। नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- एक वुमनिया सब पे भारी, ये सूचना है जनहित में जारी।
