सेट पर बेहोश होने के बाद नुसरत भरूचा को अस्पताल में किया गया था भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
नुसरत भरूचा बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री मानी जाती हैं। इन्होंने अपने अभिनय से लाखों प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है। वह इस साल कई फिल्मों को लेकर चर्चा में रही हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि फिल्ममेकर लव रंजन की फिल्म के सेट पर बेहोश होने के कारण नुसरत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल जाने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से नुसरत बेहोश हो गई थीं।