अस्पताल से घर लौटीं नुसरत जहां, यशदास गोद में लिए दिखे उनका बेटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नुसरत जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो कथित बॉयफ्रेंड यशदास गुप्ता संग दिखी। वीडियो में अस्पताल से निकलते हुए यशदास गुप्ता ने नुसरत के बेटे को अपनी गोद में लिया हुआ है और वो कार में बैठते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद घर के अंदर दाखिल होते हुए यशदास गुप्ता ने मीडिया का अभिवादन किया।
