ओडिया फिल्म 'कलीरा अतीत' ऑस्कर की रेस में शामिल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
बॉलीवुड फिल्मों के बाद अब उड़िया फिल्म कलीरा अतीत को भी ऑस्कर की दौड़ में शामिल किया गया है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक नीला माधब पांडा ने दी है। उन्होंने ट्वीट किया है, 'चुनौतियों से भरे एक साल में घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि कलीरा अतीता ऑस्कर की दौड़ में प्रवेश कर गई है। यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और कई अन्य श्रेणियों के पुरस्कार की दौड़ में है।
