फिर 'हैप्पी न्यू ईयर' कहने वाले हैं किंग खान, 1 जनवरी को हो सकती है 'पठान' की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यशराज फिल्म्स बहुत जल्द शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' की घोषणा कर सकते हैं। आदित्य चोपड़ा फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट शाहरुख खान के नए लुक के साथ कर सकते हैं। खबर है कि आदित्य चोपड़ा फिल्म की घोषणा 1 जनवरी 2021 को कर सकते हैं। गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'पठान' शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है।
