'पोन्नियिन सेल्वन 2' की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
'पोन्नियिन सेल्वन 1' ने साल 2022 में सिनेमाघरों में धूम मचाई थी। अब मेकर्स ने 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा की। फिल्म वर्ल्डवाइड 28 अप्रैल 2023 को रिलीज़ होगी। 'पोन्नियिन सेलवन 2' मणिरत्नम द्वारा निर्देशित है। इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस ने किया है। फिल्म महान चोल सम्राट राजा चोल की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज़ होगी।
