ईद के मौके पर सलमान ने रिलीज किया तीसरा गाना 'भाई-भाई'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
ईद के मौके पर सलमान खान ने अपने प्रशंसकों के लिए नया गाना 'भाई-भाई' रिलीज किया। लॉकडाउन में सलमान ने ये तीसरा गाना रिलीज किया है। विविधताओं के देश भारत में जहां एकता में अनेकता दिखती है। गाना भी सभी धर्मों को भाईचारे का संदेश देता है। गाने को सलमान ने खुद गाया है और साजिद-वाजिद ने संगीत दिया है। गाने को सलमान खान और दानिश साबरी ने लिखा है।
