आज ही 1933 में न्यू जर्सी में शुरू हुआ था दुनिया का पहला ड्राइव इन थिएटर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन 1933 में न्यू जर्सी के क्रिसेंट बोलवार्ड में पहला ड्राइव इन थिएटर शुरू हुआ था। इसमें वाहन चालक एक बड़े मैदान में अपनी गाड़ियों के अंदर बैठे-बैठे ही बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देख सकते थे। ये रिचर्ड होलिंग्सहेड के दिमाग की उपज थी। जबकि बांद्रा ईस्ट में देश का इकलौता ड्राइव इन थिएटर 30 साल पहले शुरू हुआ था। जहां लोग गाडियां रोककर फिल्में देखते थे।
