सोनभद्र में शूटिंग के लिए आई भोजपुरी एक्ट्रेस को सिरफिरे आशिक ने बनाया बंधक
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: aajtak
शनिवार को यूपी के सोनभद्र में शूटिंग के लिए आई भोजपुरी एक्ट्रेस रितु सिंह को एक सिरफिर आशिक पंकज यादव ने 2 घंटे के लिए बंधक बना लिया. हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री जिस होटल में ठहरी हुई थी, उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई. आरोपी अभिनेत्री पर शादी का दबाव बना रहा था. इसी बहसबाजी के दौरान होटल के एक कर्मी की जांघ में गोली लग गई.
