ओपरा विनफ्रे के शो में पहुंचीं प्रियंका ने सभी धर्मों के लिए कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हालिया ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू दिया। प्रियंका ने कहा कि उनकी परवरिश एक धर्मनिरपेक्ष माहौल में हुई है। उनकी जिंदगी में हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्म का प्रभाव है। सामने आए एक प्रोमो में ओपरा ने प्रियंका से भारत में 'आध्यात्मिक ऊर्जा' के बारे में बात की और पूछा किया क्या उनके पास 'आध्यात्मिक आधार' है? प्रियंका बोलीं- अध्यात्म भारत की संस्कृति का बड़ा हिस्सा है।
