हाथी दांत रखने के मामले में अभिनेता मोहनलाल के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता मोहनलाल को वन्यजीव अपराध मामले में उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। अवैध रूप से हाथी दांत रखने के मामले में निचली अदालत ने उनके खिलाफ अभियोजन कार्यवाही वापस लेने के लिए राज्य सरकार की याचिका खारिज की। दरअसल, जून 2012 में आयकर अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी में अभिनेता के घर से चार हाथी दांत जब्त किए गए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
